आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और साउथ के स्टार एनटीआर की बायोपिक में अभिनेत्री विद्या बालन का अहम किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म से विद्या बालन तेलुगू फिल्म में एंट्री कर रही हैं। इस फिल्म में किरदार निभा रही विद्या बालन का पहला लुक आउट हुआ हैं। इसमें वो एनटीआर की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। तस्वीर में विद्या ने सफेद रंग की साड़ी पहनी है जिसका लाल रंग का बार्डर है। बालों में गजरा लगाया है, जिसे देखकर आप कह सकते हैं विद्या बालन साउथ इंडियन लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
एनटीआर की बॉयोपिक में श्रीदेवी का रोल कर रही एक्ट्रेस रकुल प्रीत का कुछ दिनों पहले लुक आउट हुआ था, जिसमें वो श्रीदेवी के किरदार में नजर आ रही थीं। खबर हैं इस फिल्म में इनका सिर्फ 20 मिनट का छोटा सा रोल है, लेकिन इस छोटे रोल के लिए भी रकुल बहुत ज्यादा पैसा ले रही हैं। इस फिल्म की बॉयोपिक दो पार्ट में रिलीज होगी।
यह फिल्म साउथ के बड़े राजनेता पर बन रही है। डायरेक्टर के लिए यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। पहला भाग 9 जनवरी को रिलीज होगा तो वहीं दूसरा भाग रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होगा।