फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! विद्या बालन ने लिया फूल बेचने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में अपने किरदार के लिए एक फ्लोरिस्ट से प्रशिक्षण लिया। मोहित सूरी निर्देशित फिल्म में विद्या ने होटल में काम करने वाली एक फ्लोरिस्ट की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


विद्या चाहती थीं कि वह अपनी भूमिका में सटीक लगें, इसलिए सूरी ने उनके लिए मुंबई के होटल से पेशेवर फ्लोरिस्ट को बुलाकर विद्या को प्रशिक्षक दिलवाया।

सूरी ने एक बयान में कहा, "विद्या को हर भूमिका में जान डाल देने वाली कलाकार के रूप में जाना जाता है। फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में अपने किरदार वसुधा को वह अपना 200 प्रतिशत देना चाहती हैं।"
विज्ञापन

विद्या का समर्पण देख चकित हुए निर्देशक

मोहित ने बताया, "हमने एक फ्लोरिस्ट को बुलाया, जिसने विद्या को उनके किरदार के लिए प्रशिक्षित किया। हम तो भूमिका के लिए विद्या के समर्पण को देखकर ही चकित थे। दर्शकों को फिल्म में विद्या का काम बेहद पसंद आएगा।"​

​​विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' 12 जून को प्रदर्शित हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें