फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपको भी मिल सकता है सलमान के साथ काम करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरस्टार सलमान खान के साथ अब आपको भी काम करने का मौका मिल सकता है। फिल्म बजरंगी भाईजान के एक गाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन


सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रशंसकों को उनकी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'सेल्फी ले ले' के रिमिक्स में दिखने का मौका दे रहे हैं।

'बजरंगी भाईजान' के पहले गाने में सलमान ढेरों सेल्फी खींचते नजर आते हैं। अब इस गाने का रिमिक्स बनाया जा रहा है और सलमान इसमें अपने प्रशंसकों को काम करने का मौका दे रहे हैं।

एक सूत्र ने कहा, "सलमान चाहते हैं कि प्रशंसक सेल्फी खींचे और उन्हें भेजें। उसके बाद वह खुद इन सेल्फी को देखेंगे और उनमें से कुछ को चुनेंगे। हालांकि वह चाहते हैं कि प्रशंसक पहले मूल गाना देखें और उसके मुताबिक ही सेल्फी खींचे।"
विज्ञापन


विज्ञापन

चुने हुए को मिलेगा काम करने का मौका

सूत्र ने बताया, "चुने गए कुछ प्रशंसकों को 'सेल्फी ले ले' के रिमिक्स में काम करने का मौका मिलेगा।"

फिल्म का पहला गाना जोया अख्तर निर्देशित 'दिल धड़कने दो' की रिलीज (पांच जून) के साथ रिलीज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें