फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पहली महिला जासूस बनीं विद्या बालन

Tue, 24 Sep 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या बालन अब जल्द ही जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। दीया मिर्जा ने अपनी फिल्म 'बॉबी जासूस' के लिए उनको साइन किया है।
विज्ञापन


दीया और उनके प्रेमी साहिल के बैनर बॉर्न एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में विद्या को लेने का मन दीया पहले ही बना चुकी थीं। इंतजार था तो बस विद्या की हां या ना का।

अब विद्या ने फाइनली इस रोल के लिए हामी भर दी है। विद्या का कहना है कि वह दीया और साहिल को कई सालों से जानती हैं। विद्या की हां के बाद दीया भी काफी उत्साहित और खुश हैं।
विज्ञापन


विद्या की धमाकेदार फिल्म का दर्शक भी काफी दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'डर्टी पिक्चर' के बाद विद्या का कोई धमाका अभी तक देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन


इमरान हाशमी के साथ उनकी फिल्म 'घनचक्कर' को तो लोगों ने एक सिरे से नकार दिया था। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी और ये गर्मियों में रिलीज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें