फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी के पहले शुक्रवार को मलंग और शिकारा के बीच होगा मुकाबला, कश्मीरी पंडितों के लिए खास शो का एलान

Thu, 16 Jan 2020 01:50 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
शिकारा और मलंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नए साल के पहले महीने की तरह ही फरवरी महीने की शुरुआत भी काफी रोचक होने जा रही है। अगले महीने के पहले शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्मों शिकारा, हैक्ड और मलंग में आगे निकलने की होड़ लगी हुई। फिल्म मलंग अपने ट्रेलर और अपने शीर्षक गीत की वह से चर्चा में है तो फिल्म शिकारा को चर्चा में बनाए रखने के लिए इसका एक खास शो कश्मीरी पंडितों के लिए रविवार को होने जा रहा है।

विज्ञापन


सात फरवरी को फिल्म मलंग के साथ रिलीज हो रही फिल्म शिकारा की स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म के निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा 19 जनवरी को करने जा रहे हैं। कहा जाता है कि कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों को सबसे बड़ा पलायन 19 जनवरी 1990  को हुआ था। इस हादसे की 30 वीं बरसी पर विधु पलायन के पीड़ितों के लिए अपनी फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग करने की योजना बना रहे है।

फिल्म शिकारा के बारे में दावा किया गया है कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और इसमें पलायन के वास्तविक दृश्यों के साथ चार हजार असली कश्मीरी पंडितों को शामिल किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को कोई खास तवज्जो फिल्म दर्शकों से नहीं मिली है और फिल्म को रिलीज कर रही कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज की मार्केटिंग टीम अब तक समझ भी नहीं पाई है कि इसे हिंदी पट्टी के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए वह क्या योजना बनाए। इसकी एक वजह कंपनी में जारी उठापटक को भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, अपने ट्रेलर से धमाका करने के बाद निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म मलंग के शीर्षक गीत ने भी गुरुवार को बड़ी हलचल मचाई। इस गाने में फिल्म के मुख्य कलाकार आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की बेहद शानदार दिख रहे हैं। कुणाल वर्मा और हर्ष लिम्बाचिया का लिखा ये गाना पार्टी नंबर बनता दिख रहा है।

मॉरीशस, गोवा और मुंबई में शूट हुई मलंग अगले महीने की फेवरिट फिल्म मानी जा रही है हालांकि इसे अपना कमाल दिखाने को सिर्फ एक हफ्ता ही मिलेगा क्योंकि 14 फरवरी को कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आजकल रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें