दुल्हन खरीदने की प्रथा पर एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म ने 'मोलक्की- रिश्तों की अग्निपरीक्षा' सीजन दो का निर्माण किया है। यह सीरियल एक ऐसी महिला के संघर्ष की कहानी है जिसके सारे सपने टूट कर तब बिखर जाते हैं जब उसे बिना मर्जी के शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। आज समाज में जहां व्यक्ति के आजादी की बात की जाती है, वहीं यह सीरियल सवाल खड़ा करता है कि अगर कोई इंसान अपनी शर्तो पर अपनी जिंदगी जीना चाहे तो कैसे जी सकता है? इस सीरियल की कहानी भूमि के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक कलाकार बनाना चाहती है।
Throwback Thursday: जब सनी देओल को सरेआम सोहा अली खान ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़, हैरान रह गए थे सभी लोग
'मोलक्की-रिश्तों की अग्निपरीक्षा' में सूरज सिंह का लीड भूमिका निभा रहे आशीष कपूर कहते हैं, ' शो 'मोलक्की' के दूसरे सीजन का हिस्सा बनना एक बेहतरीन अवसर है। अपने पहले सीजन में यह शो काफी कामयाब रहा था। मुझे सूरज सिंह का किरदार निभाते हुए बेहद खुशी हो रही है। सूरज सिंह एक नेकदिल और अपने आदर्शों पर चलने वाला इंसान है। वह हमेशा दूसरे लोगों के हितों की परवाह करता है। सूरज दुल्हन खरीदने की परंपरा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। दुल्हन खरीदने की प्रथा भले ही पुरानी है, लेकिन आज भी दूर दराज के पिछड़े इलाकों से ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं।' विधि यादव और आशीष कपूर के अलावा इस धारावाहिक में विवान मुद्गल, शहाब खान, अंकित व्यास, पियाली मुंशी और भाव्या सचदेवा भी नजर आएंगे।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: दिल थाम कर बैठ जाइए, अप्रैल में नहीं इस दिन थिएटर में आएगी करण जौहर की फिल्म