आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के समय एक रिपोर्टर ने आलिया भट्ट से पूछा कि आपके जीवन में आर शब्द लकी है। रिपोर्टर का सवाल पूरा सुने बिना ही आलिया हंसने लगती हैं। रिपोर्टर ने अपना सवाल पूरा करते हुए कहा कि आपकी फिल्म आर से शुरू हो रही है और आपके जीवन में भी एक आर नाम है। तो क्या आपके लिए आर लकी है?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट रिपोर्टर के इस सवाल पर हैरान रह जाती हैं और वह शर्माने लगती हैं। वह कहती हैं, ‘मैं स्तब्ध हूं। मेरे पास जवाब नहीं है। लेकिन मैं थोड़ा इंटैलिजेंट होने की कोशिश करती हूं। यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हूं कि एक अच्छा जवाब मिल जाए।' इसके बाद आलिया थोड़ा शांत रहने के बाद कहती हैं, ‘जी, आर एक प्यारा अक्षर है और वो भी प्यारे हैं।' आलिया भट्ट के इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है। इतना ही नहीं, कई लोग तो आवाजें भी निकालते हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री साफ झलकती है। इतना ही नहीं, दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती हैं और फैंस भी दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं।