फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farah-Karan: लॉस एंजिल्स की सड़क पर फराह खान और करण जौहर! एक-दूसरे के फैशन सेंस का कुछ यूं उड़ाया मजाक

Sun, 26 Mar 2023 02:46 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ फराह खान ने एक वीडियो साझा किया है।  इस वीडियो में उन्होंने एक-दूसरे के फैशन सेंस को लेकर मजाक बनाया है।
विज्ञापन
Farah Khan Karan Johar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने मजेदार अंदाज में वीडियो साझा करती रहती हैं। उनके इन वीडियोज को फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं।  इसी कड़ी में अब उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ एक वीडियो साझा किया है।  इस वीडियो में उन्होंने एक-दूसरे के फैशन सेंस को लेकर मजाक बनाया है। फराह और करण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. 

विज्ञापन

Farah Khan Karan Johar - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
हाल में ही करण जौहर और फराह खान लॉस एंजिल्स में थे। इस दौरान उनके साथ कंपोजर शेखर रवजियानी भी नजर आए थे। इसी मुलाकात के दौरान फराह ने एक फनी वीडियो बनाया था। इस वीडियो में वह करण जौहर के फैशन सेंस का मजाक बना रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए फराह खान ने कैप्शन में लिखा, 'जब करण फराह की मुलाकात हुई, लॉस एंजिल्स में एक शानदार शाम थैंक्यू। वीडियो का क्रेडिट शेखर रवजियानी को जाता है। 

दिल चुरा लेंगी शमा की ये कातिल अदाएं
विज्ञापन

Farah Khan Karan Johar - फोटो : सोशल मीडिया
जानें क्या है वीडियो में 
इस वीडियो में  फराह और करण लॉस एंजिल्स की सड़क पर मिलते हैं।  जहां फराह करण से सवाल करती है कि वो इस शहर में क्या कर रहे हैं,  जिस पर करण जवाब देते हुए कहते हैं कि फराह को बेवर्ली हिल्स में देखना एक सदमे के जैसा है। इस पर करण के फैशन सेंस का मजाक बनाते हुए फराह कहती हैं कि क्रिसमस के लिए बहुत जल्दी हैं, जिस पर वो करण ग्रीन ड्रेस को लेकर कहते हैं कि क्यों? पूरा क्रिसमस ट्री तो यहीं पर हैं। इसके बाद करण उनके बैग को लेकर कहते हैं कि ऐसा नहीं लगता है कि बीच पर जाने के लिए बहुत देर हो गई है।  करण इस पर उन्हें 'टूडल्स' कहते हैं तो वहीं फराह उन्हें जवाब में 'नूडल्स' कहते हुए चली जाती हैं। आपको बता दें कि करण जौहर और फराह खान काफी अच्छे दोस्त हैं और वो कई प्रोजेक्ट्स में एक-साथ काम कर भी चुके हैं। 
 

Rakhi Sawant: भाईजान के सपोर्ट में उतरीं राखी, बिश्नोई समाज से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- सलमान नेक इंसान हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें