फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं सनी लियोनी

Wed, 23 Nov 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रियालटी टीवी शो बिग बॉस 2011 से अपने करियर की शुरूआत करने वाली एक्टर सनी लियोनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। बालीवुड में पांच साल से काम कर रही लियोनी ने जिस्म 2, जैकपोट और एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में काम किया है। बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में लियोनी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। यह एक ऑनलाइन सर्वे था जिसमें कुल 100 महिलाओं को चुना गया है। 
विज्ञापन


सूची में कई हाई प्रोफाइल महिलाओं को शामिल किया गया है जिनमें व्यवसायी, इंजीनियर, स्पोर्टसवुमेन, फैशन आईकन और आर्टिस्ट शामिल है। हालांकि इस साल सनी लियोनी के अलावा चार और भारतीय महिलाओं को इसमें शामिल किया गया है जिनके नाम गौरी चिंदारकर, मल्लिका श्रीनिवासन (चेन्नई), नेहा सिंह(मुंबई) और सालुमरदा थिमक्का (कर्नाटक)  हैं।

चिंदरकर(20)  सांगली मुंबई की रहने वाली है और वह कंप्यूटर इंजीनियर की छात्रा है। श्रीनिवासन(34) एक्टर और लेखिका है जिन्होंने मुंबई में महिलाओं उत्पीड़न के खिलाफ एक आंदोलन शुरूआत की।
विज्ञापन


वहीं 105 साल की थिमाका पर्यावरणविद हैं और 80 साल में इन्होंने 8,000 पौधे लगाकर पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। साथ ही, वह बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल सबसे वृद्ध महिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें