फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की कौशल ने मां वीना को गले लगाकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की प्यारी तस्वीर

Mon, 03 Nov 2025 09:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Kaushal Mother Veena Birthday: विक्की कौशल की मां वीना कौशल का आज जन्मदिन है। इस खास अवसर पर विक्की ने अपनी मां के साथ एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की और एक नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन
विक्की कौशल और वीना कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज विक्की की मां वीना का जन्मदिन है। इस खास मौके पर विक्की ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा नोट लिखकर मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विक्की कौशल ने मां को दी जन्मदिन की बधाई
विक्की कौशल ने आज अपनी मां वीना के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये तस्वीर सूर्यास्त के समय की है। इस तस्वीर में विक्की ने अपनी मां को गले लगा रखा है और दोनों के चेहरों पर प्यारी सी मुस्कान है। ये नजारा शायद विक्की के घर का है। इस तस्वीर में सामने समंदर नजर आ रहा है। इस खूबसूरत नजारे के साथ विक्की ने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो माते।' विक्की की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने लिखा, 'आंटी' और साथ में लाल दिल वाली इमोजी भी बनाई। 

सनी कौशल का पोस्ट
विक्की कौशल के छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल ने भी अपनी मां वीना को जन्मदिन की बधाई दी। सनी ने अपनी मां के लिए गाना 'तुम जियो हजारों साल....' गाया। इस वीडियो में सनी माइक लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं और उनकी मां बेहद खुश नजर आ रही हैं। सनी ने इस वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मां'
यह भी पढ़ें: कौन हैं काजल कुमारी? 15 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस का MMS लीक; जानें सच्चाई
विज्ञापन

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा विक्की फिल्म 'महावतार' में नजर आएंगे। 'महावतार' चिरंजीवी परशुराम पर आधारित एक पौराणिक महाकाव्य है, जिसका निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। यह फिल्म पहले क्रिसमस 2026 या फिर 2027 में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 'कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है...' सलमान खान ने फैंस को बताया अपना फिटनेस का राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें