फिल्म छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर विक्की कौशल के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
एक महीने तक नहीं हुई शूटिंग
लक्ष्मण उतेकर आगे बताते हैं कि विक्की की हालत देखकर तय किया गया कि कुछ दिन शूटिंग नहीं होगी, पहले उनके ठीक होने का इंतजार किया जाएगा। ऐसे में फिल्म का सेट हटाया गया। एक महीने बाद विक्की ठीक हुए, इसके बाद दोबारा सेट लगा और शूटिंग शुरू हुई।
ये खबर भी पढ़ें:Chaavaa: संभाजी महाराज का किरदार निभाने में किसने की विक्की कौशल की मदद? बोले- 'ये किरदार नहीं दायित्व था'
संभाजी महाराज से जुड़ा था वो दिन
लक्ष्मण उतेकर यह भी बताते हैं कि जिस दिन वे लोग विक्की कौशल पर टॉर्चर वाला सीन फिल्माया रहे थे, वो वही दिन था, जब संभाजी महाराज को प्रताड़ित किया गया था। यह एक संयोग था कि हम भी उसी दिन अपनी फिल्म का वो सीन शूट कर रहे थे। फिल्म में औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।