फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जान का जन्मदिन…’ विक्की कौशल ने प्यार भरे अंदाज में कटरीना को किया बर्थ डे विश; शेयर की क्यूट तस्वीर

Thu, 16 Jul 2026 11:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif Birthday: गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। कई सेलेब्स ने उन्हें दिन भर सोशल मीडिया पर बर्थ डे विश किया। वहीं पति और एक्टर विक्की कौशल ने देर रात कटरीना के जन्मदिन पर एक प्यारी पोस्ट साझा की है।
विज्ञापन
विक्की ने कटरीना को किया बर्थ डे विश - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के आइडल कपल हैं। दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का अंदाज बिल्कुल अलग और खास है। आज कटरीना के जन्मदिन (16 जुलाई) पर विक्की कौशल ने रोमांटिक अंदाज में उन्हें बर्थ डे विश किया है। 

विक्की ने कटरीना को बताया अपनी जान 

विज्ञापन

विक्की कौशल ने देर रात एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की। इसमें वह कटरीना का जन्मदिन मना रहे हैं, उन्हें केक खिला रहे हैं। साथ ही कैप्शन में विक्की ने लिखा है, ‘जान का जन्मदिन।’ आगे एक हार्ट इमोजी बनाया है। फोटो में कटरीना ने विक्की को प्यार से गले लगाया है।

फैंस ने भी दिए फोटो पर रिएक्शन
विक्की कौशल की पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिया है। कटरीना, विक्की की जोड़ी को परफेक्ट बताया। किसी ने हार्ट इमाेजी इनके लिए शेयर किया। वहीं किसी ने कहा कि ऐसा बर्थ डे विश तो वह भी डिर्जव करते हैं। 
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन

विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ये खबर भी पढ़ें: Katrina Kaif Birthday: करीना कपूर खान ने कटरीना कैफ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'हमेशा की सुपरस्टार' 

6 साल पहले एक हुए थे विक्की और कटरीना
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। पिछले साल वह माता-पिता बने। कटरीना ने 7 नवंबर 2025 को एक बेटे का जन्म दिया। बेटे का नाम विक्की और कटरीना ने विहान रखा है। इन दिनों कटरीना अपने बेटे की परवरिश और अपने ब्यूटी बिजनेस में व्यस्त हैं। वहीं विक्की कौशल एक फिल्म ‘अश्वथामा’ को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें