फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: दो हफ्ते में ‘अल्फा’ का बिगड़ा खेल, 21वें दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ की लाखों में सिमटी कमाई

Thu, 16 Jul 2026 08:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: फिल्म ‘धमाल’ के अलावा इस वक्त थिएटर में ‘अल्फा’, और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। लेकिन अब इनका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। जानिए, गुरुवार को इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। दो हफ्ते में ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई रिलीज के 21वें दिन में आकर लाखों में सिमट गई है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में पढ़िए इन दोनों फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘अल्फा’ का बुरा हाल 
फिल्म ‘अल्फा’ ने गुरुवार को यानी रिलीज के 14वें दिन 37 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि 13वें दिन 60 लाख रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। शिव रवैल निर्देशित और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘अल्फा’ की कुल कमाई भी अब तक 56.17 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म की कमाई अब काफी कम हो चुकी है, ऐसा लगता है कि कुछ दिनों में सिनेमाघरों से भी यह उतर जाएगी। 

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘वेलकम टू द जंगल’ भी पड़ी सुस्त 
‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 21वें दिन 29 लाख रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म ने 20वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की थी। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 131.64  करोड़ रुपये हो चुकी है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं। 
विज्ञापन

फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धमाल 4’ ने इनके लिए खड़ी की मुश्किलें 
'धमाल 4' इस वक्त दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रही है। इसके कारण ही ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई कम हुई है। ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 7वें दिन 4.15 करोड़ रुपये कमाए हैं, इसकी कुल कमाई भी अब तक 94.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। 
इस तरह देखा जाए तो आज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धमाल 4’ का बोलबाला रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें