फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फैन से गिफ्ट लेने से पहले विक्की कौशल ने उतारे जूते, तारीफ में बोले यूजर्स- इसे कहते हैं संस्कार

Wed, 27 Aug 2025 08:26 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Kaushal Airport Viral Video: हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल मुंबई हवाई अड्डे पर रणबीर कपूर के साथ लौटे, जहां प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कई फैंस ने उन्हें कई उपहार दिए।
 
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर विक्की कोशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्की विनम्रता से अपने प्रशंसकों के उपहार स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन विक्की के फैंस के प्रति उनके विनम्र व्यवहार ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

विक्की का वायरल  वीडियो
इस वीडियो में एक प्रशंसक ने उन्हें शॉल ओढ़ाई, तो उन्होंने हाथ जोड़कर आभार जताया। इसके बाद, उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज की छोटी मूर्ति लेने से पहले अपने जूते उतारे, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई। विक्की ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान विक्की ग्रे हुडी, पैंट और जूतों में स्टाइलिश दिखे। 

फैंस ने की विक्की के व्यवहार की तारीफ
विक्की का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्रशंसकों ने उनके इस सम्मानजनक व्यवहार की सराहना की है। कुछ फैंस ने कहा, 'सच्चे संस्कार,' तो कुछ फैंस ने लिखा, 'विक्की के लिए सम्मान', तो वहीं एक प्रशंसक ने लिखा, 'रोंगटे नहीं खड़े हुए, पर आंखों में आंसू आ गए।'
 
विज्ञापन

विक्की का वर्कफ्रंट
विक्की कौशल को आखिरी बार फिल्म 'छावा' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वह अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म रणबीर और भंसाली की 2007 की फिल्म 'सांवरिया' के बाद पहली फिल्म होगी। विक्की ने भंसाली के साथ पहले कभी काम नहीं किया, लेकिन आलिया ने 2022 में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें: Param Sundari: 'परम सुंदरी' की रिलीज से पहले जान्हवी और सिद्धार्थ ने किए साईं बाबा के दर्शन, वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें