फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी पर विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'दोनों के लिए बहत खुश...'

Fri, 03 Jul 2026 12:59 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Third Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं। आमिर की तीसरी शादी को लेकर विक्की कौशल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
विज्ञापन
गौरी-आमिर और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विक्की कौशल ने सुपरस्टार आमिर खान और उनकी मंगेतर गौरी स्प्रैट को शादी के लिए बधाई दी है। मुंबई में एक इवेंट के दौरान विक्की ने आमिर की तीसरी शादी को लेकर यह खास बात कही है।

विज्ञापन

विक्की ने दी आमिर को तीसरी शादी की बधाई 
विक्की मुंबई में राजकुमार हिरानी की फिल्म 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जिसमें आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान भी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत के दौरान विक्की को पता चला कि आमिर ने 5 जुलाई को अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। हैरानी जताते हुए विक्की कौशल ने आमिर को तीसरी शादी के लिए बधाई दी। इसी के साथ विक्की ने कहा, 'मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।'

आमिर और गौरी की शादी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी आमिर के मुंबई वाले घर पर होगी। पहले कोर्ट मैरिज होगी और फिर एक छोटा सा पारिवारिक कार्यक्रम रखा जाएगा। आमिर ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एक पूरी तरह से निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट पेशेवर रूप से आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करती हैं। साल 2025 में आमिर खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें पहली बार आमिर ने अपनी प्रेमिका के रूप में सबके सामने पेश किया गया था।
विज्ञापन

आमिर खान की पिछली शादियां
  • गौरी के साथ आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी दो शादियां हो चुकी हैं।
  • रीना दत्ता (1986 - 2002)- आमिर और रीना के दो बच्चे हैं, जुनैद खान और इरा खान।
  • किरण राव (2005 - 2021)- आमिर और किरण का एक बेटा है, आजाद।
  • तलाक के बाद भी आमिर खान के अपनी दोनों पूर्व पत्नियों रीना और किरण के साथ काफी अच्छे और दोस्ताना संबंध हैं।

यह भी पढ़ें: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के टीजर पर बॉबी देओल ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- 'आप सबसे अच्छे हैं भैया...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें