बॉबी देओल ने बरसाया प्यार
'बंटवारा 1947' के टीजर को देखने के बाद सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप सबसे अच्छे हैं, भैया।' बॉबी ने आगे लिखा, 'मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' इसके साथ ही बॉबी ने 'बंटवारा 1947' की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
किस पर आधारित है फिल्म 'बंटवारा 1947'
सनी देओल की यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर बनी है, जो 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द की कहानी दिखाती है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं।
'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी नजर आएंगे।
'अल्फा' में नजर आए बॉबी देओल
बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' आज 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस एक्शन फिल्म में बॉबी के साथ आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अनिल कपूर भी हैं और ऋतिक रोशन का कैमियो है।
यह भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु के लिए कैसा रहा जून का महीना? प्रेग्नेंसी के बीच वर्कआउट का वीडियो किया साझा