फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: राशा ने लगाए हुस्न तेरा पर ठुमके तो घबराए विक्की, बोले- अब कोई मुझसे उई अम्मा पर डांस न करवा दे

Sat, 01 Feb 2025 08:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vicky Kaushal: राशा थडानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे फिल्म 'बैड न्यूज' के 'हुस्न तेरा तौबा तौबा' पर डांस करती दिख रही हैं। उनके डांस पर विक्की कौशल ने मजेदार कमेंट किया है।
विज्ञापन
राशा, बॉस्को मार्टिस, विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में आगाज किया है। इस फिल्म में राशा 'उई अम्मा' गाने पर डांस करती दिखी हैं। इसे सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। हाल ही में राशा थडानी ने बॉस्को की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने बॉस्को से पहली मुलाकात का जिक्र किया है। उनके इस पोस्ट पर विक्की कौशल का कमेंट मजेदार है।

विज्ञापन

विक्की कौशल को लगा इस बात का डर
राशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे बॉस्को के साथ 'बैड न्यूज' फिल्म के 'हुस्न तेरा तौबा तौबा' गाने पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। बता दें कि बॉस्को मार्टिस ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज' का 'हुस्न तेरा तौबा तौबा' गाना भी कोरियोग्राफ किया, जो खूब छाया। अपनी फिल्म के गाने पर राशा को थिरकते देख विक्की ने लिखा है, 'अब बॉस्को सर मुझसे 'उई अम्मा' ना करवा दें। राशा तुम्हारा डांस बहुत शानदार है, इसी तरह आगे बढ़ती रहो'।
 

'बॉस्को सर आप जीनियस हो'
राशा थडानी ने बॉस्को मार्टिस के लिए लिखा है, 'बॉस्को मार्टिस सर के साथ डांस!!!! उनसे 'बिरंगे' के सेट पर पहली बार मिलना हुआ। फिर 'तौबा तौबा' पर थिरकना, और फिर आखिर में 'उई अम्मा' के लिए शूटिंग करना...सबकुछ शानदार रहा। बॉस्को सर जीनियस हैं। बहुत शुक्रिया आपका'। राशा के डांस और पोस्ट पर तमन्ना भाटिया ने भी कमेंट लिखा है, 'तुम फायर हो, बहुत बढ़िया।'

यह खबर भी पढ़ें:
Arjun Kapoor: फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे अर्जुन, अपनी शादी को लेकर की बात
विज्ञापन

'छावा' में नजर आएंगे विक्की कौशल
फिल्म 'आजाद' 17 जनवरी को रिलीज हुई। इसमें अजय देवगन भी नजर आए। राशा के अलावा अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने भी इस फिल्म से डेब्यू किया। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'आजाद' फ्लॉप रही है। वहीं, बात करें विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की तो वे फिल्म 'छावा' में नजर आएंगे, जो 14 फरवरी को रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Millind Gaba: पिता बनने वाले हैं सिंगर मिलिंद गाबा, सोशल मीडिया पर दिलचस्प वीडियो शेयर कर दी गुड न्यूज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें