फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'वेदा' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। कई फिल्मी सितारों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी फिल्म देखकर वेदा की टीम का हौसला बढ़ाया है।
जॉन अब्राहम औ शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म वेदा आज यानी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई फिल्मी सितारों ने भी वेदा और उसके कलाकारों की जमकर तारीफ की है। सनी कौशल के बाद अब इस लिस्ट में उनके भाई विक्की कौशल और भाभी कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल हो गया है।
विक्की कौशल ने की जमकर तारीफ
हाल ही में दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की। विक्की कौशल ने शरवरी की एक तस्वीर साझा करते हुए उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की। इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेत्री को 'फाइटर वेदा' बताया।
विज्ञापन
कैटरीना ने खूब लुटाया प्यार
वहीं कैटरीना कैफ ने भी वेदा की टीम की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मनोरंजक, मार्मिक, शक्तिशाली। निखिल आडवाणी ने फिल्म का शानदार निर्देशन किया है। जॉन अब्राहम फिल्म के हर फ्रेम में स्क्रीन पर छाए नजर आए। शरवरी आपने हैरान कर दिया। ईमानदारी से कहें तो आपका काम बेहतरीन था। पूरी कास्ट और टीम को बधाई।"