फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava: विक्की कौशल की 'छावा’ का नया पोस्टर रिलीज, संभाजी महाराज से जुड़े खास दिन पर ट्रेलर की तारीख का ऐलान

Thu, 16 Jan 2025 07:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फरवरी माह में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज होगी। इस फिल्म में वह महान नायक छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होगा। ट्रेलर की तारीख का ऐलान मेकर्स ने हाल ही में किया है। 

विज्ञापन
फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार यानी 16 जनवरी 2025 को ‘छावा’ के मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर की तारीख भी मेकर्स ने साझा की है। 16 तारीख को ही फिल्म का नया पोस्टर एक खास वजह से रिलीज किया गया है। साथ ही क्या है ट्रेलर की तारीख? इस बारे में जानिए। 

ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: सलमान खान-विक्की में से किसके साथ रश्मिका की है स्पेशल बॉन्डिंग, छावा-सिकंदर में आएंगी नजर 

विज्ञापन

छत्रपति संभाजी महाराज से जुड़ा खास दिन 
फिल्म ‘छावा’ का पोस्टर इसलिए 16 जनवरी को रिलीज किया गया है क्याेंकि 344 साल पहले इस दिन उनका राज्याभिषेक हुआ और एक महान विरासत का आरंभ हुआ। छत्रपति संभाजी महाराज की इसी गौरव गाथा को फिल्म ‘छावा’ में दिखाया जाएगा। उनके अदम्य साहस की कहानी को सिनेमा के पर्दे पर लाया जाएगा।

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर 
मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म ‘छावा’ को प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होगा। हाल ही में फिल्म का जो पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया, उसके कैप्शन में इस बात का जिक्र है। 

विज्ञापन

विक्की कौशल का नया अवतार 
फिल्म ‘छावा’ के पोस्टर में विक्की कौशल सिंहासन पर बैठे हुए नजर आए रहे हैं। वह मराठा साम्राज्य के इतिहास और गौरव को सिनेमा के पर्दे पर लाने के लिए तैयार नजर आते हैं। इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल काफी उत्साहित हैं, उन्होंने संभाजी महाराज की भूमिका को निभाने के लिए काफी मेहनत की है।
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा कई और कलाकार भी हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदान भी नजर आएंगी। इन दोनों कलाकारों के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें