फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan Case: सैफ को इब्राहिम ने नहीं पहुंचाया अस्पताल, कहां थीं करीना? अहम सवालों के जानें जवाब

Thu, 16 Jan 2025 07:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर हमले के बाद कई सवालों के जवाब लोगों के मन में हैं। इनमें सबसे बड़े दो सवाल हैं कि अभिनेता को अस्पताल किसने पहुंचाया और घटना के समय करीना कपूर कहा थीं?
विज्ञापन
सैफ अली खान, इब्राहिम अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर में घुसकर बुधवार देर रात एक शख्स ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहुत सी गलतफहमियां फैल गईं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सैफ को उनके बड़े बेटे इब्राहिम ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन असल में सैफ को उनके घर के स्टाफ के एक सदस्य ने लीलावती अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, इस घटना के दौरान सैफ के छोटे बेटे तैमूर भी उनके साथ अस्पताल नहीं गए थे, जैसा कि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था।

विज्ञापन

Saif Ali Khan Live: सैफ पर हमला करने वाले की पहली तस्वीर सामने आई, गले में गमछा और पीठ पर बैग टांगे दिखा आरोपी


 

कहां थीं करीना कपूर?
सूत्रों के मुताबिक इब्राहिम अपने पिता सैफ के घर से अलग बिल्डिंग में रहते हैं। इस घटना के बाद न तो वह और न ही तैमूर सैफ के साथ अस्पताल गए थे। घटना के वक्त सैफ की पत्नी करीना कपूर खान और परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर मौजूद थे। वे सभी सो रहे थे। सैफ को अपने छोटे बेटे जहांगीर (जेह) के कमरे से कुछ आवाजें आईं, जिससे वह जाग गए। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा, तो पाया कि लुटेरा घर के सहायकों के साथ बहस कर रहा था। यह देख सैफ ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए लुटेरे से संघर्ष किया और अपने सहायकों को बचाने के लिए उसे रोकने की कोशिश की।
Anurag Kashyap: मुंबई छोड़ने वाले बयान पर क्या अनुराग कश्यप ने लिया यू-टर्न? बोले-कर्म भूमि तो यही है
विज्ञापन

अब खतरे से बाहर हैं सैफ
सैफ पर कथित तौर पर एक हमलावर ने ढाई इंच के चाकू से हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने उनके घाव से चाकू निकाला है। बताया जा रहा है कि अभिनेता अब  खतरे से बाहर हैं। इस घटना की सोशल मीडिया पर लोगों के साथ कई सितारों ने भी निंदा की है। साथ ही अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। 
Saif Ali Khan: क्या लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं सैफ पर हमले के तार? पुलिस हर एंगल से कर रही है घटना की जांच
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें