शाम कौशल का वीडियो
शाम कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाम जिम में जमकर कसरत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ शाम ने कैप्शन में लिखा, 'ईश्वर की कृपा से छोटे-छोटे प्रयास जारी रखने की प्रेरणा मिलती है।'
कौन हैं शाम कौशल
शाम कौशल बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई साल तक बॉलीवुड में काम किया है। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'राजी', 'दंगल' और 'संजू' जैसी बड़ी फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किए हैं। उनके बेटे विक्की कौशल बॉलीवुड के एक सफल अभिनेता हैं।
विक्की का करियर
विक्की ने 'मसान' से अपनी शुरुआत की थी। बाद में विक्की ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'राजी', 'सरदार उधम', 'सैम बहादुर' और 'छावा' जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया। विक्की कौशल की शादी दिसंबर 2021 में कटरीना कैफ से हुई थी। नवंबर 2025 में इस कपल को एक बेटा हुआ है। विक्की के छोटे भाई सनी कौशल भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने 'गोल्ड', 'शिद्दत' और 'चोर निकल के भागा' जैसी फिल्मों में काम किया है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्की कौशल
विक्की कौशल जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके अलावा वह अमर कौशिक की पौराणिक फिल्म 'महावतार' में परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Brahmastra 2: नमित मल्होत्रा ने दी 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल को लेकर नई अपडेट, बोले- 'इस सफर को आगे बढ़ा...'