फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भड़के विजय वर्मा, कहा- अब गाली देने वाला गलत नहीं होता

Tue, 14 Apr 2026 06:48 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Varma: अभिनेता विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर मिलने वाली नफरत के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि क्यों सोशल मीडिया से बना ली दूरी…
विज्ञापन
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय वर्मा इन दिनों अपनी आगामी सीरीज ‘मटका किंग’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। एक्टर सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और ऑनलाइन मिलने वाली अनावश्यक नफरत के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला भी किया, जिससे उन्हें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने में काफी फायदा मिला।

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान हुए विजय

विज्ञापन

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक समय बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल बन गए थे। हालांकि, दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों शांतिपूर्वक एक-दूसरे से अलग हो गए। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चाएं हुईं और दोनों के फैंस ने एक-दूसरे को ट्रोल किया।

अब विजय वर्मा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा कि जब मुझे एहसास हुआ कि चर्चाएं मेरे काम के अलावा हर चीज पर केंद्रित हैं, तो मैंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया। इससे मुझे अपने परिवार और दोस्तों से फिर से जुड़ने में भी मदद मिली, जिनके लिए मैं पिछले कुछ साल से समय नहीं निकाल पा रहा था।

विज्ञापन

विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@itsvijayvarma

जिन्हें गालियां मिल रहीं, उन्हें कोई सपोर्ट नहीं करता
न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान विजय वर्मा ने ऑनलाइन नफरत के बारे में कहा कि जब हम बड़े हो रहे थे, तब सार्वजनिक मंच पर किसी के बारे में बुरा-भला कहना गलत माना जाता था और उसकी सराहना नहीं की जाती थी। बुरा-भला कहने वालों को गलत समझा जाता था। अब सब कुछ उल्टा हो गया है। जो गाली दे रहा है, उसे कोई कुछ नहीं बोल रहा है। अब तो सब कुछ उलट-पुलट हो गया है। गाली देने वाले को कोई कुछ नहीं कह रहा है। असल में जिन लोगों को गालियां दी जा रही हैं, उन्हें समर्थन देने वालों की बजाय और भी ज्यादा लोग बुरा-भला कह रहे हैं।

लोगों के बात करने का तरीका बदल गया है
अपने आसपास की तेजी से बदलती दुनिया के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थता जताते हुए विजय ने कहा कि संस्कृति में पूरी तरह से बदलाव आ गया है। लोगों के बात करने और कमेंट करने का तरीका कुछ ज्यादा ही डायरेक्ट और व्यक्तिगत हो गया है। कभी-कभी, आपके बारे में बहुत ज्यादा मनगढ़ंत बातें और झूठ लिखे जाते हैं।

जब मुझे एहसास हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में आने का मेरा मकसद यह नहीं था, तो मैंने वापस उस चीज पर ध्यान केंद्रित किया जो मेरे लिए मायने रखती थी। इससे मुझे अपने परिवार के साथ फिर से जुड़ने का मौका मिला। मैं हाल ही में एक बड़े घर में शिफ्ट हुआ हूं। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मेरा परिवार मुझसे अक्सर मिलने आए। अब मैं अपने दोस्तों के साथ भी ज्यादा समय बिताने लगा हूं।

विज्ञापन

तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
दो साल तक विजय-तमन्ना ने किया था डेट
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया। हालांकि, दोनों के अलगाव का कारण साफ तौर पर तो नहीं पता चल सका। लेकिन कई खबरों में ऐसा दावा किया गया था कि तमन्ना शादी करना चाहती थीं और इस रिश्ते को एक नाम देना चाहती थीं। लेकिन विजय वर्मा उस वक्त ऐसा नहीं सोचते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें