बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल जल्द ही अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' से बड़े पर्दे पर वापसी करने आ रहे हैं। इस मूवी में उनके अपोजिट सारा अली खान देखी जाएंगी। रोमांटिक-कॉम फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी हो गया है। वहीं, इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही एक मजेदार किस्से को साझा कर सबको हंसाते नजर आए।
शादी के दौरान टल्ली थे विक्की कौशल
विक्की कौशल ने लेडी लव कटरीना कैफ के साथ अपनी शादी पर बात करते हुए कुछ राज खोले। एक्टर ने बताया कि वह शादी के एक दिन पहले नशे में थे। विक्की के अनुसार, 'मैं शादी से एक दिन पहले नशे में था, और शादी के एक दिन बाद भूख लगी थी। मैं शादी के एक दिन पहले सिंगल था, मेरी शादी के एक दिन बाद मैं शादीशुदा था। सच में बहुत मस्ती की हमने।'
Bhuvan Bam: छोटे शहरों के नए टैलेंट को मौका देंगे भुवन बाम, बोले- मुझे पता है संघर्ष क्या होता है
प्यार से शादी तक का तय किया सफर
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की बात करें तो, इन दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया। वहीं, जोड़े ने शादी से पहले अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से बचाए रखा। दोनों की कुछ तस्वीरें भी वेडिंग से पहले वायरल हुई थीं, लेकिन कपल ने इन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यह जोड़ा फाइनली 9 दिसंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंध गया। अब विक्की-कटरीना खुलेआम अपना प्यार जताते और एक-दूजे की तारीफ करते नजर आते हैं।
Vivek Agnihotri: DMRC पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, पेट्रोलिंग के फैसले पर बोले- बेवकूफी है यह
'जरा हटके जरा बचके' से पर्दे पर वापसी
विक्की कौशल और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की बात करें तो, यह दो जून को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। वहीं, दिनेश विजन इसके निर्माता हैं। विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में नजर आए थे, जो कि ओटीटी रिलीज थी।