फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत की गायकी की इम्तियाज अली ने की तारीफ, बोले- आपने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया

Tue, 29 Oct 2024 12:41 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलजीत दोसांझ इन दिनों 'दिल-इलुमिनाटी इंडिया टूर' कॉन्सर्ट में बिजी हैं। इसी कॉन्सर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसको लेकर निर्देशक इम्तियाज अली ने दिलजीत दोसांझ की गायकी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अपनी गायकी ने दिलजीत ने पूरी दुनिया को हिलाकर कर रख दिया है। 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ जो इन दिनों अपने 'दिल-इलुमिनाटी इंडिया टूर' में बिजी हैं। दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने स्टेज से समा बांध दिया। कॉन्सर्ट के दूसरे दिन दिल्ली में उन्हें निर्देशक इम्तियाज अली से बहुत प्रशंसा मिली है। निर्देशक ने कहा कि वह पूरी दुनिया में धमाल मचा रहे हैं। दिलजीत का दिल्ली कॉन्सर्ट उनके 'दिल-इलुमिनाटी इंडिया टूर' के तहत हुआ, इसकी तारीफ सभी कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता जयवीर शेरगिल के साथ दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
इम्तियाज अली ने की दिलजीत की तारीफ
इम्तियाज अली ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली कॉन्सर्ट से फैंस की पोस्ट को साझा किया है। इस दौरान उन्होंने अमर सिंह चमकीला के ओरिजिनल गाने पहले ललकारे को गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इम्तियाज अली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। उन्होंने लिखा आपने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है।

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
अमर सिंह चमकीला में किया काम
दिलजीत दोसांझ ने निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में काम किया है। अमर सिंह चमकीला पंजाब के बहुत बड़े गायकों में से एक हैं। इस फिल्म के कई गाने दिलजीत दोसांझ ने गाए। फिल्म में उनके किरदार को बहुत तारीफ भी मिली। उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नजर आईं थीं।

Varun Dhawan: 'सिटाडेल हनी बनी' के ऑफिशियल ट्रेलर में वरुण का एक्शन अंदाज, सामंथा रुथ कर रही हैं मार-धाड़

दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ कॉन्सर्ट
दिलजीत दोसांझ ने शो में उन्हें सुनने पहुंचे युवाओं और बुजुर्गों को खूबसूरत संदेश दिया। सिंगर को करीब 40 हजार लोगों की भीड़ सुनने पहुंचे। शो का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस दौरान दिलजीत अपने लोकप्रिय गीतों से समा बांध दिया। शो करीब पौने आठ बजे शुरू हुआ।

KBC 16: केबीसी के मंच पर दिवंगत रतन टाटा को अमिताभ बच्चन ने किया याद, सुनाया उनसे जुड़ा एक किस्सा
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
फैंस को दिया ये संदेश
शो के दौरान उन्होंने फैंस से कहा, 'मैं चाहता हूं कि आप सभी बड़े सपने देखो। जितना संभव हो उतने बड़े सपने देखो प्लीज। हम सभी अपने सपने पूरे करने के लिए पैदा हुए हैं, इसलिए खूब बड़े सपने देखो। अगर मैं ऐसा कर सकता हूं तो आप भी कर सकते हो'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें