फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल ने घर के बाहर खड़े पैपराजी के लिए खाने के पैकेट भेजे, देखिये वीडियो

Mon, 06 Dec 2021 03:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अब तीन दिन ही बचे हैं। विक्की और कटरीना की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में होने वाली है। इस रॉयल वेडिंग के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अब तीन दिन ही बचे हैं। विक्की और कटरीना की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में होने वाली है। इस रॉयल वेडिंग के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बीच रविवार देर रात विक्की कौशल ने अपने घर के बाहर खड़े पैपराजी के लिए खाना भिजवाया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। अभिनेता विक्की कौशल ने अपने घर के बाहर खड़े पैपराजी के लिए शेफ द्वारा तैयार किए गए भोजन के पैकेट भेजे। इस दौरान विक्की कौशल के घर पर कटरीना कैफ और उनकी मां भी मौजूद थी। इस बात की जानकारी भी पैपराजी अकाउंट द्वारा दी गई है।

विज्ञापन



खाने के पैकेटों का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है।  इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, स्वीट विक्की कौशल ने अपने घर के बाहर खड़े हुए सभी पैपराजी के लिए शेफ द्वारा तैयार भोजन के पैकेट भेजे। बीती रात विक्की कौशल के घर पर एक समारोह के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं। कटरीना कैफ और उनकी मां भी देर रात तक वहीं थीं। गौरतलब है कि रविवार को कटरीना कैफ को विक्की कौशल के घर पर स्पॉट किया गया था, जहां वह देर रात तक रहीं।

कैट-विक्की की शादी में इन्वाइट किए गए करीब 120 गेस्ट के वेन्यू पर पहुंचने का सिलसिला सोमवार शाम से शुरू हो जाएगा। सामने आ रही जानकारी की मानें तो पहले दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। इन दोनों ही शादी के लिए अलग-अलग तरीके से शादी के मंडप को तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें