फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: दूसरे ही दिन ‘दायरा’ से दूर हुई पब्लिक, कुणाल भी पड़े सुस्त; हॉलीवुड ने फिर बॉलीवुड को पछाड़ा

Sat, 19 Sep 2026 09:29 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Resident Evil Box office collection: साल 2026 बॉक्स ऑफिस के मामले में अनिश्चितताओं वाला रहा है। जहां एक तरफ बड़े बजट की ‘टॉक्सिक’ महीने भर में ही कई सिनेमाघरों से हटा दी गई। वहीं मात्र दो करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ सातवें हफ्ते में भी करोड़ों कमा रही है।
विज्ञापन
'दायरा' और 'वाइब' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस शुक्रवार ‘हनुमान अंश’ को टक्कर देने के लिए दो नई बॉलीवुड फिल्में ‘वाइब’ और ‘दायरा’ रिलीज हुईं। जहां ‘वाइब’ में कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार हैं वहीं ‘दायरा’ में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े नाम हैं। पर इन दोनों ही फिल्मों से ज्यादा कारोबार बीते दो दिनाें में एक हॉलीवुड फिल्म ने कर डाला है। यहां समझिए क्या है मामला?
विज्ञापन

दायरा फिल्म रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
‘दायरा’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?
  • करीना कपूर और पृथ्वीराज अभिनीत फिल्म दायरा की शुरुआत तो बहुत ही बेकार रही।
  • फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को इज्जत बचाते हुए 1 करोड़ का बिजनेस किया।
  • वहीं दूसरे दिन भी खबर लिखे जाने तक इसने 99 लाख रुपये कमा लिए हैं।
  • इस तरह दो दिन में इस फिल्म ने किसी तरह घसीटकर लगभग 2 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म 'वाइब' - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को दर्शकों को मिली कैसी ‘वाइब’?
कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म वाइब ने पहले दिन 1 करोड़ 70 लाख रुपये का ठीक ठाक बिजनेस किया था। वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसके शोज घटने के बाद भी इसने खबर लिखे जाने तक 1 करोड 64 लाख रुपये कमा लिए। इसके साथ ही दाे दिनों में इस फिल्म का टोटल 3.34 करोड़ रुपये हो चुका है। दोनों ही दिन इसने करीना की फिल्म दायरा से बेहतर कमाई की है।
 
विज्ञापन

रेसिडेंट ईविल - फोटो : एक्स
‘रेसिडेंट ईविल’ ने किया कमाल
अब बात करें हॉलीवुड फिल्म रेसिडेंट ईविल की तो इसने दोनों ही दिन नई रिलीज हुई इन दोनों बॉलीवुड फिल्मों को कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया। जहां शुक्रवार को इस फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये कमाए। वहीं शनिवार को इसने खबर लिखे जाने तक 2.26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तरह दाे दिनों में इस फिल्म की कमाई दायरा और वाइब को पीछे छोड़ते हुए 4.86 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें