फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप को रास ना आए 'प्रेग्नेंट लाली के सात फेरे', किया हंगामा

Mon, 03 Apr 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
लाली की शादी.. फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
अक्षरा हसन और गुरमीत चौधरी की आने वाली फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' विवादों में फंस गई है। फिल्म के एक सीन को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


वीएचपी ने फिल्म के प्रोड्यूसर के आफिस के बाहर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने फिल्म का पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। वीएचपी का कहना है कि फिल्म में गर्भवती औरत को सात फेरे लेते दिखाना गलत है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि हिंदू धर्म में गर्भवती महिलाएं सात फेरे नहीं लेती हैं। वीएचपी ने फिल्म से सीन को हटाने की मांग की है साथ ही कहा है कि प्रोड्यूसर पहले उन्हें फिल्म दिखाएं।

'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' फिल्म में अक्षरा हसन, विवान शाह और गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा सौरभ शुक्ला, रवि किशन और संजय मिश्रा भी फिल्म में दिखाई देंगे। ये एक हास्य फिल्म है जो प्रेगनेंसी जैसे गंभीर मुद्दे को उठाएगी। फिल्म में अक्षरा 'लाली' और विवान 'लड्डू' का रोल निभाएंगे। ये फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिए फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें