फेमस तमिल एक्टर शनमुगा सुंदरम का निधन हो गया है। शनमुगा काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह उनका निधन हो गया। शनमुगा मुख्यरुप से बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते थे और उन्हें पहली बार पहचान तब मिली जब उन्होंने एक थियेटर आर्टिस्ट को एक प्ले में रिप्लेस किया था।
अडोल्फ हिटलर का किरदार निभाकर शनमुगा ने काफी नाम कमाया था और उसके बाद ही उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। पहली बार उन्हें तमिल सुपरस्टार जेमिनी गणेशन ने नोटिस किया और उसके बाद साल 1963 में उन्होंने 'राथा थिलागम' फिल्म में डेब्यू किया।
पढ़ें- क्या सच में सिद्धार्थ और आलिया की राहें हो गई हैं अलग?
तमिल फिल्मों के अलावा शनमुगा ने कई सारी पौराणिक फिल्मों में भी काम किया जिसमें 'करनन' (1964) और 'दासावथरम' (1976) भी शामिल है। इसके अलावा इन्होंने कई सारे टीवी सीरियल में भी काम किया जिसमें अन्नामलाई,सेल्वी और अरासी शामिल हैं।