फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में सिद्धार्थ और आलिया की राहें हो गई हैं अलग?

Tue, 15 Aug 2017 02:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
आलिया
विज्ञापन
बॉलीवुड में दोस्ती और प्यार ज्यादा समय तक नहीं टिकते। ऐसा एक बार नहीं कई बार देखा गया है। खबरों की मानें तो एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की अब राहें एक दूजे से अलग हो चुकी हैं। हालांकि ये बात अलग है कि दोनों ने कभी भी अपने अफेयर की खबरों को सही नहीं ठहराया। 
विज्ञापन


आलिया और सिद्धार्थ के एक साथ होने की खबरों ने उस समय जोर पकड़ा जब दोनों को साथ-साथ शॉपिग या फिर पार्टी करते हुए देखा गया। इसके बाद से ऐसा कहा जाने लगा कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  

पढ़ें- वेटर का काम करता था ये पॉपुलर हीरो, ऐसे बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टंट मास्टर

वहीं मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दोनों अब इस रिश्ते से आजाद हो चुके हैं और ये दूरी एक पल की नहीं बल्कि हमेशा के लिए है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और तभी से ये दोनों एक दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि इन दोनों के रिश्ते में पड़ी दरार की वजह फिल्मों में इनके अपने को-स्टार से नजदीकी को भी माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ की जैकलिन से और आलिया की अपने सीनियर एक्टर के साथ बढ़ी नजदीकी इन दोनों को अलग करने की वजह बनी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें