कोवाइ सेंथिल के नाम से मशहूर दिग्गज तमिल अभिनेता कुमारसामी का बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
एक निजी अस्पताल में 74 वर्षीय सेंथिल का निधन हो गया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निर्देशक के. भाग्यराज की फिल्म 'ओरू कई ओसई' से 1980 में की तथा रजनीकांत की फिल्म ‘पदाईयप्पा’ सहित 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
द साउथ इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन ने अभिनेता के निधन पर शोक जताया है।