फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनून करवाता है अच्छा काम, बेमतलब के जोखिम उठाना बेतुका: शाहिद कपूर

Sun, 09 Sep 2018 05:03 PM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहिद कपूर का कहना है कि अभिनय के लिए उनका जुनून उन्हें लगातार अच्छा काम करने को प्रेरित करता है लेकिन साथ उनका मानना है कि एक अभिनेता के लिए बेमतलब के जोखिम उठाना भी बेतुका है। ‘इश्क विश्क’, ‘विवाह’ जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले शाहिद को ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिली।
विज्ञापन


शाहिद ने आगे कहा, ‘‘जोखिम उठाना और अलग-अलग तरह के काम करना बेतुका है लेकिन वहीं दूसरी ओर खुद को हर समय बेहतर बनाने की भी आवश्यकता है। आज के दौर में दर्शक विभिन्न तरह की चीजें देखना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद को बेहतर बनाना और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना चाहता हूं। मैं ऐसी कहानियां बयां करना चाहता हूं जो नई हैं, अलग हैं और कला से समझौता किए बिना भी रोमांचक हो। यह एक मुश्किल संयोजन होगा।’’ 
विज्ञापन


शाहिद कुछ दिन पहले ही एक बेटे के पिता बने हैं। उनकी दो साल की एक बेटी मीशा कपूर भी है। उन्होंने अपने बेटे का नाम जै़न कपूर रखा है। शाहिद की आने वाली फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ है।  
विज्ञापन

-इनपुट: भाषा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें