फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: दिग्गज अभिनेता जोकर थुलासी का कोरोना से निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धाजंलि

Mon, 10 May 2021 02:35 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अभिनेता जोकर थुलासी का कोरोना संक्रमण से निधन।
अभिनेता जोकर थुलासी के निधन से साउथ सिनेमा में शोक की लहर है।
उन्होंने फिल्म मारुथु पांडी से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था।
 
विज्ञापन
अभिनेता जोकर थुलासी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी देशभर में पैर पसार चुकी है और संक्रमण की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। लोग कई अपनों को खो चुके हैं और अब खबर आ रही है कि दिग्गज अभिनेता जोकर थुलासी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। अभिनेता ने रविवार को चेन्नई में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


अभिनेता जोकर थुलासी के निधन से पूरे साउथ सिनेमा में शोक की लहर है और सेलेब्स उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस रादिका सरथकुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेहतरीन इंसान जोकर थुलासी के जाने की खबर सुनकर दुख हुआ। वो हर दिन मुझे साकारात्मक विचारों के संदेश भेजा करते थे। आप हमेशा याद रहेंगे।' बता दें, एक्ट्रेस रादिका ने जोकर थुलासी के साथ फिल्म वाणी रानी में काम किया था।
 
 

तो वहीं एक्टर मोहन रमन ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'मेरी संवेदनाएं जोकर थुलासी के परिवार के साथ है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। वो 70 के दशक से एक्टिंग कर रहे थे। बहुत ही उम्दा इंसान और उन्हें ज्योतिषी में रुचि थी। हमने साथ में कई फिल्में और धारावाहिक किए। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस कठिन समय में ताकत मिले।'
 
विज्ञापन

अभिनेता जोकर थुलासी - फोटो : Twitter
अभिनेता जोकर थुलासी ने कन्नड़, मलयालम, तमिल फिल्मों में कई रोल अदा किए थे। उनके अभिनय को लोग काफी पसंद करते थे। उन्होंने फिल्म मारुथु पांडी से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार ने किया था। इसके बाद जोकर थुलासी ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें