फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले के बेटे की बिगड़ी तबीयत, दुबई के अस्पताल में भर्ती

Fri, 15 Apr 2022 09:59 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ दिन पहले अचानक जमीन पर गिरने और कुछ चोटों के बाद आनंद को दुबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद चक्कर आने के बाद जमीन पर गिर पड़े थे। 
 
विज्ञापन
बेटे आनंद के साथ आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर गायिका गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले को कथित तौर पर दुबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले अचानक जमीन पर गिरने और कुछ चोटों के बाद आनंद को दुबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद चक्कर आने के बाद जमीन पर गिर पड़े थे। 

विज्ञापन


गायक के बेटे को पहले आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उसे एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई तब आशा भोसले भी दुबई में थीं और उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया है।

एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि यह सब अचानक हुआ, जिसकी वजह से परिवार में एक बड़ा डर पैदा हो गया है। मंगेशकर और भोसले के परिवार का हर सदस्य अभी भी लगभग हर दिन दुबई फोन कर आनंद के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आनंद भोसले आशा के दूसरे बेटे हैं। गायिका के एक और बेटे प्रसिद्ध गायक हेमंत भी थे, जो 2015 में कैंसर की वजह से दुनिया को अलविदा कह गए। इसके अलावा आशा भोलसे की एक बेटी वर्षा भी थी, जिसकी 2012 में मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें