फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: दिग्गज फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन, इन शानदार फिल्मों का किया था निर्माण

Sat, 24 Jun 2023 08:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुलजीत पाल पहले निर्माता थे, जिन्होंने रेखा को ब्रेक दिया था, लेकिन यह फिल्म बंद हो गई। उनकी बेटी का नाम अनु पाल है। वह भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।
विज्ञापन
कुलजीत पाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 12 बजे शहर के सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 29 जून को शाम पांच से छह बजे के बीच प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन से बुजुर्ग महिला ने कहा 'कहो ना प्यार है', दिल छू लेगी एक्टर की प्रतिक्रिया

रेखा को दिया था फिल्मों में पहला मौका
कुलजीत पाल पहले निर्माता थे, जिन्होंने रेखा को ब्रेक दिया था, लेकिन यह फिल्म बंद हो गई। उनकी बेटी का नाम अनु पाल है। वह भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। अनु ने फिल्म 'आज' में काम किया था। फिल्म में राजीव भाटिया ने मार्शल आर्ट ट्रेनर की भूमिका निभाई थी। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म में केवल उनकी पीठ ही दिख रही थी। इस बात से आहत होकर वह बांद्रा कोर्ट तक पहुंच गए औऱ अपना नाम अक्षय कुमार कर लिया। मौजूदा समय में अक्षय की गिनती  बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में होती है।
दुखद: दिग्गज फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन, इन शानदार फिल्मों का किया था निर्माण
विज्ञापन

इन फिल्मों का किया निर्माण
बता दें कि फिल्म में कुमार गौरव लीड रोल में थे, जिनके किरदार का नाम भी अक्षय ही था। कुछ हफ्तों पहले उन्होंने कंप्लीट सिनेमा में एक पब्लिक नोटिस जारी कर बताया था कि उन्होंने अर्थ के रीमेक राइट्स एग्रीमेंट को खत्म कर दिया है। अपने फिल्मी करियर में कुलजीत ने अर्थ, आज, परमात्मा, वासना, दो शिकारी और आशियाना जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।
IB71 OTT Release: विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी71' इस दिन देगी ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें