फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता बिजय मोहंती का लंबी बीमारी के बाद निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 21 Jul 2020 05:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिजय मोहंती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए शुभ नहीं है। एक के बाद एक अभिनेता इस साल दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। इस बीच एक और बुरी खबर आ रही है। ओडिया फिल्मों के जानेमाने अभिनेता बिजय मोहंती का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 70 साल के थे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर बिजय मोहंती को अस्पताल लाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह हृदयरोग से पीड़ित थे। उनका इलाज हैदराबाद में हुआ था। वह पिछले महीने विशेष एंबुलेंस से भुवनेश्वर लाए गए थे।

बिजय मोहंती के परिवार में उनकी पत्नी तंद्रा राय और बेटी जस्मीन हैं। तंद्रा राय भी ओडिया फिल्मों की अभिनेत्री हैं। मोहंती के निधन की खबर मिलते ही ओडिया फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान समेत कई लोगों ने मोहंती के निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री पटनायक ने उन्हें महान विभूति बताया जिन्होंने अपनी प्रतिभा से ओडिया फिल्मोद्योग को समृद्ध किया।

सन 1950 में पैदा हुए मोहंती ने स्कूल के दिनों से ही अभिनय शुरू कर दिया था। वह भारतीय नाट्य विद्यालय से उत्तीर्ण होकर निकले और सत्तर के दशक के मध्य में नाटकों का निर्देशन किया। ओडिया सिनेमा में 1977 में उनके करियर की शुरुआत हुई। उन्हें ‘चिलिका टायर’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

मोहंती ने ‘नागा फासा’, ‘समय बड़ा बलवान’, ‘दंडा बालुंगा’ समेत कई फिल्मों में अभिनय किया। वह उत्कल संगीत महाविद्यालय के नाट्य विभाग से जुड़े और प्रोफेसर पद से रिटायर हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें