फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नड़ फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री शांथम्मा का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mon, 20 Jul 2020 07:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शांथम्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नड़ फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को लंबे समय तक जीतने वालीं अभिनेत्री शांथम्मा का निधन हो गया है। उन्होंने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। शांथम्मा को उम्र संबंधी परेशानी के चलते हाल ही में मैसूर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

विज्ञापन


दिग्गज अभिनेत्री का बीते कुछ हफ्तों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था जिसके बाद उनके परिवार ने नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उनकी हालत और खराब होती चली गई। रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। शांथम्मा के निधन का पता चलने के बाद साउथ सिनेमा के कई सितारों और हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि भी दी। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।



मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शांथम्मा ने अपने शादी से पहले साल 1956 में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से फिल्मी पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। वह राणाधीरा कंटीरवा, इंडिना भारत, रूपाही राजा, बॉम्बे दादा और सनरीमाला जैसी कई शानदार फिल्मों का हिस्सा थीं। उन्होंने कई शानदार कलाकारों के साथ भी काम किया था। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी सफर में 160 से ज्यादा फिल्में की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में आई ये साउथ इंडियन एक्ट्रेस, जारी है इलाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें