फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नड़ फिल्मों के एक्टर सीएच लोकनाथ का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 31 Dec 2018 12:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
c h lokanath - फोटो : file photo
विज्ञापन
कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज एक्टर सीएच लोकनाथ का 91 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात 12.10 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। लोकनाथ का अंतिम संस्कार बेंगलूरू में किया जाएगा। इस बीच उनके फैंस लगातार अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में लोकनाथ ने करीब 6 दशकों तक राज किया। उन्होंने करीब 650 फिल्में कीं और 1000 से ज्यादा नाटक में हिस्सा लिया। फैंस उन्हें 'अंकल लोकनाथ' के नाम से बुलाते थे। लोकनाथ ने साल 1970 में सम्सकारा फिल्म से डेब्यू किया था। ये फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने में कामयाब रही थी। लोकनाथ टीवी सीरियल मालगुड़ी डेज में भी दिख चुके हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें