फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metoo का समर्थन करने पर चिन्मयी को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, यूनियन ने की 1.5 लाख की मांग

Sun, 30 Dec 2018 04:20 PM IST
दीपाली अग्रवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chinmayi Sripaada
विज्ञापन

दक्षिण भारत की जानी मानी गायिका चिन्मयी श्रीपदा से डबिंग आर्टिस्ट्स यूनियन ने माफीनामा लिखने और 1.5 लाख मेंबरशिप फीस देने को कहा है। चिन्मयी श्रीपदा को #Metoo का सर्मथन करने पर डबिंग आर्टिस्ट्स यूनियन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

विज्ञापन


चिन्मयी ने बताया कि 1.5 लाख और माफीनामा देने पर ही यूनियन उन्हें तमिल इंडस्ट्री में काम करने देगा। दरअसल, उन्होंने यूनियन अध्यक्ष राधा रवि पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला का समर्थन किया था। इतना ही नहीं चिन्मयी श्रीपदा ने हाल में तमिल गीतकार वैरामुथु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

चिन्मयी ने कई ट्वीट कर बताया था कि दो साल से सदस्यता शुल्क नहीं चुकाने का हवाला देकर तमिलनाडु डबिंग आर्टिस्ट्स यूनियन ने उन्हें हटाये जाने की सूचना दी। हालांकि मामला कुछ और ही था।
विज्ञापन


चिन्मयी ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘तो यह समझने के लिये काफी है कि मुझे डबिंग यूनियन से हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि मैं तमिल फिल्मों में आगे डब नहीं कर पाऊंगी। कारण यह बताया गया है कि मैंने दो साल से सदस्यता शुल्क नहीं चुकाया।’’

चिन्मयी श्रीपदा के अनुसार वैरामुथु ने उनके साथ यौन शोषण की घटना उस समय की थी जब वह मां के साथ स्विट्जरलैंड में थीं। बता दें कि चिन्मयी ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'तितली' गाना गाया था। उन्होंने साल 2014 में साउथ एक्टर राहुल रवींद्रम से शादी कर ली थी। दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी साउथ इंडियन ट्रेडिशन से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें