फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basu Chatterjee Death: मशहूर निर्देशक बासु चटर्जी का निधन, 'रजनीगंधा' और 'चितचोर' जैसी फिल्मों का किया था निर्देशन

Thu, 04 Jun 2020 01:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मशहूर निर्देशक बासु चटर्जी का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस 
  • बासु को उनकी अलग पहचान बनाने वाली फिल्मों के लिए जाना जाता था
विज्ञापन
बासु चटर्जी डेथ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2020 बॉलीवुड के लिए किसी दु:स्वप्न जैसा साबित हो रहा है। लगातार एक के बाद एक बॉलीवुड के गलियारे से बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन मशहूर गीतकार अनवर सागर के निधन की खबर आई थी। अब खबर है कि रोमांटिक और गुदगुदाती हुई फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्देशक बासु चटर्जी का निधन हो गया।

विज्ञापन

 


इस बात की जानकारी फिल्मकार अशोक पंडित ने दी है। अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'मैं यह बताते हुए बेहद दुखी हूं कि महान फिल्मकार बासु चटर्जी जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे सांताक्रूज में किया जाएगा। यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। आपकी याद आएगी सर।'
 

बासु चटर्जी का निधन 93 साल की उम्र में हुआ है। बासु दा कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। बुजुर्ग अवस्था में होने के कारण कई दिक्कतों के चलते उनका निधन हुआ है।।
विज्ञापन


बासु चटर्जी का जन्म अजमेर में हुआ था। बासु को उनकी अलग पहचान बनाने वाली फिल्मों के लिए जाना जाता था। 'चमेली की शादी', 'खट्टा मीठा', रजनीगंधा जैसी फिल्मों में उन्होंने अपना जादू बिखेरा था। उनकी फिल्में मध्य वर्ग परिवारों पर आधारित होती थीं। ये फिल्में अक्सर दर्शकों को खूब गुदगुदाया करती थीं। बासु चटर्जी का निधन मनोरंजन जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है।
विज्ञापन


पढ़ें: 'एक जानवर की जान आज इंसानों ने ली है, चुप क्यों है संसार...', 'हाथी मेरे साथी' का ये गाना आपको रुला देगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें