फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Galani Death: फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन, सलमान की फिल्म 'वीर' को किया था प्रोड्यूस

Thu, 30 Dec 2021 12:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में निधन हो गया।
वे तीन महीने पहले ब्लड कैंसर के इलाज के लिए भारत से लंदन गए हुए थे। 
2010 में गलानी ने सलमान खान की 'वीर' को प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
विजय गलानी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में निधन हो गया। विजय ने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे तीन महीने पहले ब्लड कैंसर के इलाज के लिए भारत से लंदन गए हुए थे। गलानी अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन


इन फिल्मों को किया प्रोड्यूस
विजय गलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ करीब आधा दर्जन फिल्में बनाईं। इनमें से ‘अजनबी’ को छोड़ बाकी सारी फिल्में फ्लॉप रहीं। वे सलमान खान की फिल्म वीर के प्रोड्यूसर भी रहे। उन्होंने विद्युत जामवाल की फिल्म 'द पावर' का निर्माण भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें