फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 22 Mar 2021 09:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सागर सरहदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

दिग्गज लेखक और फिल्मकार सागर सरहदी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 87 साल थी। सागर सरहदी ने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सागर सरहदी ने नूरी, बाजार, कभी कभी, सिलसिला, चांदनी और दीवाना जैसी फिल्में लिखी हैं।

विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने के बाद सागर सरहदी को एक कार्डिएक केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी दिक्कतें थीं। साल 2018 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सागर सरहदी की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कहानीकारों में होती है। उन्होंने फिल्म कभी कभी, सिलसिला और दीवाना सहित कई हिट फिल्मों की कहानी लिखी है। सागर सरहदी ने फिल्म बाजार का निर्देशन किया। इस फिल्म में स्मिता पाटिल, फारुख शेख और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा था।
विज्ञापन


सागर सरहदी के निधन के बाद फिल्मकार अशोक पंडित ने लिखा कि ‘जानकर दुख हुआ कि मशहूर लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कई शानदार फिल्मों कभी कभी, नूरी, चांदनी, दूसरा आदमी और सिलसिला की कहानी लिखी। उन्होंने फिल्म बाजार को लिखा और निर्देशन किया। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है।‘
विज्ञापन

 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें