फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के जन्मदिन का इस साल होगा शानदार जश्न, दो शहरों में रिलीज होगा फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर

Sun, 21 Mar 2021 04:47 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' का ट्रेलर मंगलवार को चेन्नई और मुंबई में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में जयललिता का किरदार निभा रहीं कंगना का इस दिन जन्मदिन भी है लिहाजा इस जश्न को खास बनाने के लिए टीम कंगना अभी से पूरी तैयारियों में जुट गई है।

विज्ञापन


फिल्म 'थलाइवी' के निर्देशक विजय कहते हैं, "यह करोड़ों लोगों की प्रेरणास्रोत रह चुकी जयललिता की अमर गाथा हैं। हम चाहते हैं कि ट्रेलर का आयोजन भी उनकी शख्सीयत जैसा ही विशाल होना चाहिए। जयललिता सिर्फ तमिलनाडु के लोगों के लिए ही एक पूजित शख्सीयत नहीं थी, उनकी आभा पूरे भारत में फैली थी इसीलिए चेन्नई के साथ-साथ मुंबई में भी फिल्म के ट्रेलर का आयोजन किया गया हैं।”

कंगना का जिक्र चलने पर वह कहते हैं, “कंगना अद्भुत अदाकारा हैं। वह हर किरदार को बहुत ही आसानी से निभा लेती हैं। फिल्म 'थलाइवी' के लिए कंगना ने जी तोड़ मेहनत की है और जयललिता के हावभाव को हू ब हू उतारकर उन्होंने इस किरदार के साथ पूरा न्याय किया हैं। हम सब बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि सब कुछ सही तरीके से हो और फिल्म सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचे। हमने कोरोना को लेकर हर तरह की एहतियात बरती है और आगे भी हम ऐसा करते रहेंगे ताकि ट्रेलर रिलीज से लेकर फिल्म रिलीज तक हर मौके पर किसी तरह की कोताही न हो।” 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें