फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहीं अमिताभ बच्चन की हीरोइन सुमिता सन्याल

Sun, 09 Jul 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
सुमिता सन्याल
विज्ञापन
बंगाली फिल्‍मों की पॉपुलर एक्ट्रेस सुमिता सन्याल का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। सुमिता ने बंगाली के अलावा कई हिंदी फिल्‍मों में भी काम किया था। सुमिता आशीर्वाद (1968), आनंद (1971), गुड्डी (1971), मेरे अपने (1971) और द पीकॉक स्प्रिंग (1996) में नजर आई थीं।
विज्ञापन


Veteran actress Sumita Sanyal passes away at 71.— ANI (@ANI_news) July 9, 2017


दार्जिलिंग में जन्मीं सुमिता का असली नाम मंजुला सान्याल था। डायरेक्टर विभूति लाहा ने उनका नाम बदलकर सुमिता रख दिया था। सुमिता ने बंगाली भाषा में करीब 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 

साल 1970 में आई फिल्म सगीना महतो  में सुमिता दिलीप कुमार के साथ नजर आई थीं। फिल्म आनंद  और गुड्डी में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करते देखा गया। फिल्मों के अलावा सुमिता ने कई टीवी सीरियज और स्टेज परफॉर्मेंस भी दी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें