इन दिनों फिल्म 'जुड़वा 2' चर्चा में बनी हुई है। अभी शूटिंग खत्म नहीं हुई है लेकिन वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीस और तापसी पन्नू ने फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सलमान खान ने भी फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग की।
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर शूटिंग की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सलमान के साथ फिल्म की पूरी कास्ट और डायरेक्टर डेविड धवन नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- #Judwaa2 just got bigger। The man @BeingSalmanKhan is in it now।
#Judwaa2 just got bigger. The man @BeingSalmanKhan is in it now pic.twitter.com/HH3j5lOC0A— Varun Dhawan (@Varun_dvn) July 8, 2017
बता दें कि ये फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वल है। ये फिल्म सलमान के बिना अधूरी होती। इसलिए उन्होंने फिल्म में कैमियो किया। इस फिल्म के लिए सलमान ने अपनी कई पुरानी जींस वरुण को दी हैं। जिसे वो फिल्म में पहने हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी।
इससे पहले सलमान ने शाहरुख की फिल्म में कैमियो किया है। इस कैमियो के लिए शाहरुख ने सलमान खान को एक करोड़ की कार गिफ्ट की है।