ब्राउन में सूर्या शर्मा भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरीज महिला पर आधारित होगी। इसमें हेलेन और करिश्मा दमदार अंदाज में नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अपने किरदार के बारे में हेलेन ने कहा- जब मुझे अपने किरदार के बारे में पता चला तो मुझे ये समझना काफी आसान था कि टीम मेरे रोल को लेकर क्लियर है।
हेलेन ने आगे कहा- 'यह न केवल एक रोमांचक क्राइम ड्रामा है बल्कि जब से मैंने काम को लेकर अभिनय की तारीफ सुनी है, तो यह मेरे लिए और भी आसान हो गया। मैं सेट पर वापस आने के बाद बस खुद को एंजॉय कर रही थी।' उन्होंने कहा- मेरे आखिरी बार फिल्मों में आने के बाद से अब चीजें बदल गई हैं, इसलिए मैं ये देखकर घबरा गई थी। लेकिन बदलाव देखने के बाद अच्छा लगा और अब जो हो रहा है इसका एक्सपीरियंस मैंने पहले कभी नहीं किया।
हेलेन ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' से की थी। इस फिल्म के गाने मेरा नाम चिन चिन चू से हेलन को अलग पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कम से कम 700 फिल्मों में काम किया।