फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: दिग्गज अभिनेता रमेश देव का 93 साल की आयु में निधन

Wed, 02 Feb 2022 10:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता रमेश देव का निधन हो गया।
विज्ञापन
दिग्गज अभिनेता रमेश देओ का निधन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता रमेश देव का निधन हो गया। अभी तीन दिन पहले ही अभिनेता ने अपना 93 वां जन्मदिन मनाया था। अभिनेता रमेश देव ने मराठी फिल्मों से लेकर कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दीं और फिल्म उद्योग में अपने अभिनय से नाम कमाया।

विज्ञापन


एक्टर रमेश देव मूल रूप से कोल्हापुर महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उन्होंने राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म 'आरती' हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे फिल्मी करियर में रमेश देव ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और अपने अभिनय के बल पर मराठी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में अपना मुकाम बनाया था। अभिनेता रमेश देव ने अपने लंबे फिल्मी करियर में सोने पर सुहागा, आजाद देश के गुलाम, कुदरत का कानून, इलजाम, पत्थर दिल, हम नौजवान, कर्मयुद्ध, मैं आवारा हूं, आखिरी दांव, प्रेम नगर, कोरा कागज, जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया।

अगर बात करें उनके निजी जीवन की तो अभिनेता रमेश देव ने सीमा देओ से शादी की थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया और ये फिल्में हिट भी रहीं। रमेश देव और सीमा देव ने साल 1962 में आई फिल्म 'वरदक्षिणा' में साथ काम किया और इस फिल्म के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें