फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atharva: एमएस धोनी ने जारी किया अपने पहले ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व' का फर्स्ट लुक, दिखा सुपरहीरो वाला अवतार

Wed, 02 Feb 2022 07:34 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक जारी कर दिया है।
विज्ञापन
MS Dhoni his graphic novel Atharva - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने  बुधवार को अपने ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक जारी कर दिया है। धोनी ने फेसबुक के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। उन्होंने एक मोशन क्लिप शेयर की है, जिसमें धोनी सुपरहीरो के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनका ये अवतार खूब पसंद आ रहा है और फैंस अपने फेवरेट माही की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


धोनी ने जो फर्स्ट लुक की क्लिप शेयर की है, उसमें धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है। इस क्लिप में धोनी का एनिमेटेड चरित्र एक दानव जैसी सेना के खिलाफ लड़ता हुआ नजर आ रहा है। धोनी का ये ग्राफिक उपन्यास लेखक रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित है। जाहिर तौर पर प्रशंसक धोनी के इस नए अवतार को देखकर काफी खुश होंगे और अब उन्हें इस ग्राफिक उपन्यास की रिलीज का बेसब्री से इंतजार होगा।

एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने नए ग्राफिक्स उपन्यास में अथर्व (Atharva) के रूप में नजर आने वाले है, धोनी ने खुद अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए घोषणा की है कि वह ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व द ओरिजिन’ में दिखाई देंगे। 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी नए रास्ते तलाशते दिख रहे हैं और अथर्व उनमें से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें