फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्में, प्रोडक्शन बैनर और फार्महाउस, अकूत संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र; नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

Mon, 10 Nov 2025 10:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Net Worth: अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है। वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। बॉलीवुड के ही-मैन के नाम से लोकप्रिय धर्मेंद्र अपने एक्शन के लिए मशहूर रहे हैं। इतनी दौलत और शोहरत मिलने के बावजूद वे देसी अंदाज में जीना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जब पर्दे पर नजर आते तो एक्शन से दिल जीत लेते। उनका डायलॉग बोलने का अंदाज भी दर्शकों पर खूब असर करता है। 1960 से इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र भले ही सफलता की बुलंदी पर पहुंच गए, दौलत और शोहरत दोनों मामलों में धनी हैं; मगर अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। वे खेतों में काम करने से पीछे नहीं रहते और सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र अकूत संपत्ति के मालिक हैं। जानिए उनकी नेटवर्थ

विज्ञापन

 

अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम@aapkadharam
छह दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव
धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। करीब छह दशक तक वे इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। सिनेमा से उन्हें इतना लगाव है कि 89 वर्ष की उम्र में भी फिल्में कर रहे हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म 'इक्कीस' दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्मों से उन्होंने खूब पैसा भी कमाया है। इसके अलावा वे बिजनेस से भी आमदनी करते हैं। वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
 

धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम-@dreamgirlhemamalini
300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अदाकारी की है। फिल्मों के अलावा उन्होंने बिजनेस में भी निवेश किया है। धर्मेंद्र ने गरम धरम ढाबा से रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू किया था। इसकी कई चेन हैं। इसके अलावा उन्होंने एक रेस्टोरेंट करनाल हाइवे पर खोला, जिसका नाम हीमैन रखा। लोनावला में करीब 100 एकड़ में धर्मेंद्र का फार्महाउस है, जहां वे अक्सर क्वालिटी वक्त बिताते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी करीब 17 करोड़ की प्रॉपर्टी महाराष्ट्र में भी है। 
विज्ञापन

अभिनेता धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
इतने करोड़ है हीमैन की संपत्ति
धर्मेंद्र सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहे, उन्होंने अपनी प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया। साल 1993 में हीमैन ने अपने प्रोडक्शन बैनर विजयता फिल्म्स की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल की 'बेताब' और 'बरसात' बनाई। उन्होंने पोते करण देओल की पहली फिल्म 'पल पल दिल' के पास भी इसी के बैनर तले बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र की नेटवर्थ करीब 335 करोड़ रुपये है। बात करें उनकी फिल्म 'इक्कीस' की तो इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 25, दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें