फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरीन खान की प्रार्थना सभा में सीढ़ियों पर फंसा जितेंद्र का पैर, अचानक लड़खड़ाकर गिरे एक्टर, वीडियो वायरल

Mon, 10 Nov 2025 09:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jeetendra Falls Down: आज सोमवार को सुजैन खान और जायद खान की मां जरीन खान की प्रेयर मीट मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में हुई। इसमें कई चर्चित सितारे भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रार्थना सभा में जाते वक्त जितेंद्र अचानक लड़खड़ाकर गिर गए। 
विज्ञापन
एक्टर जितेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता धर्मेंद्र खराब तबीयत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, प्रेम चोपड़ा भी रुटीन चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच जितेंद्र के एक वीडियो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, एक्टर-डायरेक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान की आज सोमवार को प्रार्थना सभा रखी गई। फिल्मी सितारे भी दिवंगत जरीन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दिग्गज अभिनेता जितेंद्र जिस वक्त प्रार्थना सभा के लिए जा रहे थे, तभी अचानक वे लड़खड़ाकर गिर गए।

विज्ञापन


सीढ़ियो से टकराया पैर और अचानक गिरे एक्टर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जरीन की प्रार्थना सभा के लिए जाते वक्त जितेंद्र का पैर अचानक सीढ़ियों से टकराता है और वे लड़खड़ाकर गिर जाते हैं। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड ने बड़ी फुर्ती के साथ दौड़कर अभिनेता को संभाला और उठाया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। 
 

सुरक्षित हैं जितेंद्र, फैंस ने ली राहत की सांस
83 वर्षीय अभिनेता जितेंद्र के सीढ़ियों से गिरने की खबर सुन फैंस चिंतित हो गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि वे सुरक्षित हैं और एक गंभीर हादसा टल गया। प्रार्थना सभा से लौटते हुए जितेंद्र ने मुस्कुराते हुए पैप्स से मिले। 
 
विज्ञापन

धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे सनी-बॉबी देओल
पिता धर्मेंद्र की सेहत का हाल जानने सनी देओल, बॉबी देओल, हेमा मालिनी सहित परिवार के अन्य सदस्य ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। सनी देओल कार में अपने बेटे के साथ दिखे। सनी देओल काफी दुखी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सनी देओल का वायरल वीडियो देखकर फैंस की चिंता भी बढ़ गई है। सनी के अलावा, बॉबी देओल, हेमा मालिनी, एशा देओल और सलमान खान भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। 

Dharmendra: हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट, फैंस से की प्रार्थना करने की अपील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें