फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का 83 साल की उम्र में निधन, 'जंजीर' में बनी थीं अमिताभ बच्चन की मां

Tue, 22 Sep 2020 09:16 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आशालता वाबगांवकर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
विज्ञापन

मशहूर अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के सतारा अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 4.45 मिनट पर आखिरी सांस ली। आशालता वाबगांवकर 83 साल की थीं। बीते दिनों वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं थीं। इसके बाद उन्हें सतारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

विज्ञापन


उनके परिवार ने बताया कि सतारा अस्पताल में मराठी सीरियल 'आई कलुबाई' की शूटिंग से पहले कोरोना जांच के लिए पहुंची थीं। जिसमें वह वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। आशालता वाबगांवकर का अंतिम संस्कार सतारा में ही किया जाएगा। 

आशालता वाबगांवकर मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बड़े पर्दे पर अमिट छाप थोड़ी थी। उनका जन्म 2 जुलाई साल 1941 को गोवा में हुआ था। आशालता वाबगांवकर ने 100 से ज्यादा  फिल्मों में काम किया था। अभिनय के साथ ही उन्होंने मराठी फिल्मों के लिए गाने भी गाए थे। 
विज्ञापन


आशालता वाबगांवकर ने कई शानदार हिंदी फिल्में भी की हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'जंजीर' थी। इस फिल्म में आशालता वाबगांवकर ने अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का किरदार किया था। यह फिल्म साल 1973 में आई थी। वहीं आशालता वाबगांवकर को बॉलीवुड में असली पहचान बासु चटर्जी की फिल्म अपने पराए से मिली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सह कलाकार पुरस्कार मिला था। आशालता वाबगांवकर ने अंकुश, अपने पराए, आहिस्ता आहिस्ता, शौकीन, वो सात दिन, नमक हलाल और यादों की कसम सहित कई शानदार फिल्में की थीं। 

विज्ञापन

पढ़ें: अनुराग कश्यप के खिलाफ नहीं दर्ज हो पाई पायल घोष की FIR, अभिनेत्री ने लगाया है यौन शोषण का आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें